Faridabad : पिटबुल कुत्ते ने चबा डाला 22 साल के युवक का कान, फिर डॉक्टरों ने 11 घंटे में कर दिया ये कमाल 

हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉक्टरों ने एक बेहद ही अद्भुत काम कर दिखाया है।

Oct 4, 2024 - 11:56
 36
Faridabad : पिटबुल कुत्ते ने चबा डाला 22 साल के युवक का कान, फिर डॉक्टरों ने 11 घंटे में कर दिया ये कमाल 
Advertisement
Advertisement

Faridabad : हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां डॉक्टरों ने एक बेहद ही अद्भुत काम कर दिखाया है। दरअसल एक 22 साल के युवक का कान एक पिटबुल कुत्ते ने चबा डाला था। कुत्ते ने हमला इतना खतरनाक किया था कि कान सिर्फ़ दो एमएम की चमड़ी से जुड़ा हुआ था और उसमें खून का संचार भी बंद हो गया था। लेकिन इसके बाद एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 11 घंटे चली एक जटिल सर्जरी के बाद युवक का कटा हुआ कान वापस जोड़ दिया।

करनी पड़ी दो सर्जरी 

डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी बेहद ही नाजुक थी। क्योंकि कान की रक्त वाहिकाएं बेहद बारीक़ होती हैं, जिनका आकार 0.5mm से भी कम होता है। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी को अंजाम देने के लिए 40X मैग्निफिकेशन ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप और अति-सूक्ष्म शल्य चिकित्सा उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। इस जटिल ऑपरेशन को दो चरणों में पूरा किया गया। पहली सर्जरी छह घंटे और दूसरी पांच घंटे तक चली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow