हरियाणा में अभय और दुष्यंत चौटाला से जनता ने फेरा मुंह, केवल एक सीट पर इनेलो

हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन को लेकर सुबह से ही मतगणना का कार्य जारी है। हरियाणा में हैरान करने वाले रिजल्ट आते दिख रहे हैं।

Oct 8, 2024 - 13:04
 8
हरियाणा में अभय और दुष्यंत चौटाला से जनता ने फेरा मुंह, केवल एक सीट पर इनेलो
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में 15वीं विधानसभा के गठन को लेकर सुबह से ही मतगणना का कार्य जारी है। हरियाणा में हैरान करने वाले रिजल्ट आते दिख रहे हैं। सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब तक के रुझानों में भारतीय जनता स्पष्ट बहुमत पाती नजर आ रही है। भाजपा अब तक के रुझानों में 49 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव में पूरे चौटाला परिवार को हरियाणा की जनता ने नकार दिया है।

ऐलनाबाद से इनेलो नेता अभय चौटाला कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल से करीब दस हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभय और दुष्यंत चौटाला दोनों के बड़े बड़े किले ढहते दिख रहे हैं। केवल इनेलो के अर्जुन चौटाला ही अपनी रानिया सीट से आगे चल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow