हरियाणा की लाडो और लाल को PM-CM ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के स्टार शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह के पेरिस ओलंपिक में मेडल लाने पर पूरे देश से उन्हें बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। प्र

Jul 30, 2024 - 16:28
 36
हरियाणा की लाडो और लाल को PM-CM ने दी शुभकामनाएं
हरियाणा की लाडो और लाल को PM-CM ने दी शुभकामनाएं

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के स्टार शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह के पेरिस ओलंपिक में मेडल लाने पर पूरे देश से उन्हें बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर कर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की कि "हमारे निशानेबाज हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं! मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत अविश्वसनीय रूप से प्रसन्न है। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।"

सीएम नायब सैनी ने भी जताई खुशी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी मनु भाकर और सरबजोत सिंह के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा "हरियाणवियों के लिए पुनः गौरवपूर्ण क्षण पेरिस ओलम्पिक गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में हरियाणा की बेटी मनु भाकर और बेटे सरबजीत सिंह द्वारा कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने प्रत्येक हरयाणवी और देशवासी को गौरवान्वित किया है।आगामी मुकाबलों के लिए अनंत शुभकामनाएं।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow