प्रधानमंत्री मोदी ने 'Mann Ki Baat' में हरियाणा के हथकरघा निर्माताओं की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में रेडियो संबोधन में हरियाणा के हथकरघा निर्माताओं की सराहना की है।

Jul 29, 2024 - 14:53
 30
प्रधानमंत्री मोदी ने 'Mann Ki Baat' में हरियाणा के हथकरघा निर्माताओं की सराहना की

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में रेडियो संबोधन में हरियाणा के हथकरघा निर्माताओं की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में महिला स्वयं सहायता समूह के आर्थिक उत्थान का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी 250 से अधिक महिलाएं अब ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई के क्षेत्र में प्रशिक्षित हो चुकी हैं। इस प्रशिक्षण ने न केवल उनके कौशल को निखारा है बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया है।

हरियाणा सरकार ने कईं महत्वपूर्ण कदम उठाए

पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल महिलाओं को समान अवसर प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाना भी है। महिलाओं के लिए समानता, पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीसदी आरक्षण, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से उत्थान और लिंगानुपात में सुधार के लिए उठाए गए कदमों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। हरियाणा सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में शानदार काम करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। चाहे वह कृषि हो, उद्योग हो, शिक्षा हो, या खेल, हरियाणा की महिलाएं अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से नित नए आयाम स्थापित कर रही हैं। कई महिलाएं स्वयं-सहायता समूहों में शामिल होकर अपना सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। हथकरघा उद्योग, सिलाई, कढ़ाई और अन्य हस्तशिल्प कार्यों में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है।

कपड़ों पर रंगों का जादू करना प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी 250 से अधिक महिलाएं अब ब्लॉक प्रिंटिंग और रंगाई के क्षेत्र में प्रशिक्षित हो चुकी हैं। इस प्रशिक्षण ने न केवल उनके कौशल को निखारा है बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया है। ये महिलाएं कपड़ों पर रंगों का जादू बिखेरते हुए न केवल अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि समाज में भी एक प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे इन महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत से एक नई पहचान बनाई है। उनके इस प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि अगर महिलाएं संगठित होकर काम करें तो वे किसी भी चुनौती को पार कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

समूहों में शामिल होकर जीवन में बदलाव लाए महिलाएं

उन्होंने कहा कि उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप का यह प्रयास न केवल हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दे रहा है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने देशभर के अन्य जिलों की महिलाओं को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी इस तरह के समूहों में शामिल होकर अपने जीवन में बदलाव ला सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow