Haryana Election : कांग्रेस ने 9 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट की जारी, तोशाम में रोमांचक हुआ मुकाबला 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

Sep 9, 2024 - 09:48
 104
Haryana Election : कांग्रेस ने 9 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट की जारी, तोशाम में रोमांचक हुआ मुकाबला 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इस सूची के बाद कांग्रेस और हरियाणा के राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, कई सीटों पर मुकाबला रोमाचंक हो गया है।  

तोशाम में चचेरे भाई-बहन के बीच मुकाबला 

कांग्रेस ने उचाना कलां से चौधरी वीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। इसी तरह, तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी पर पार्टी ने भरोसा जताया। तोशाम विधानसभा क्षेत्र से दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्रुति चौधरी को टिकट दिया है, जो अनिरुद्ध चौधरी की चचेरी बहन हैं। 

बता दें कि कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, टोहाना से परमवीर सिंह, महम से बलराम दांगी और नांगल चौधरी से मंजू चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं, गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर और बादशाहपुर से वर्धन यादव अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow