Saturday, March 7, 2026
Home Current News हरियाणा में भी हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, सिरसा, फतेहाबाद समेत...

हरियाणा में भी हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, सिरसा, फतेहाबाद समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Advertisement

हरियाणा में मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है. प्रदेश में आज से लगातार लू यानि हीट वेव चलेगी. मौसम विभाग की तरफ से दिन और रात दोनों समय गर्मी पड़ने का अंदेशा जताया है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है. बता दें कि रविवार को हरियाणा के 18 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया था.