ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह बने हरियाणा खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में भारत का परचम लहराने वाले मेडलिस्ट्स मनु भाकर और सरबजोत सिंह से मुलाकात की।

Aug 10, 2024 - 11:07
 50
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह बने हरियाणा खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर 
मनु भाकर और सरबजोत सिंह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में भारत का परचम लहराने वाले मेडलिस्ट्स मनु भाकर और सरबजोत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने दोनो शूटर्स को सम्मानित किया और ओलंपिक में जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर, सीएम सैनी ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हरियाणा खेल विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर बनने का ऑफर दिया। जिसे दोनों ही खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया है। 

मनु भाकर ने कि हरियाणा की खेल पॉलिसी की तारीफ 

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने भी इस बात की जानकारी दी और बताया कि सरकार खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधाएं देगी। इस दौरान मनु भाकर ने भी हरियाणा की खेल पॉलिसी की तारीफ करते हुए कहा कि "हरियाणा से सबसे ज्यादा एथलीट्स निकल कर आते हैं, तो कुछ तो हरियाणा अच्छा कर रहा है, जिससे खिलाड़ी आगे बढ़ पा रहे हैं। इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार द्वारा 17 अगस्त को रोहतक में एक समारोह का आयोजन भी किया गया है। जिसमें ओलंपिक खेल कर आए प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को विजेता की तरह सम्मानित किया जाएगा और उन्हें नगद राशि भी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow