ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का देश लौटने पर हुआ जबरदस्त स्वागत

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर देश लौट आई हैं। मनु और उनके कोच जसपाल राणा का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

Aug 7, 2024 - 11:06
 36
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का देश लौटने पर हुआ जबरदस्त स्वागत

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर देश लौट आई हैं। मनु और उनके कोच जसपाल राणा का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। मनु भाकर ने Paris Olympics 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते हैं।

इसी सप्ताह लौटेंगी पेरिस

बता दें कि मनु रविवार को ओलंप‍िक खेलों की क्लोज‍िंंग सेरेमनी में भाग लेने के लिए इसी सप्ताह पेरिस लौट जाएंगी। मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह के दौरान भारत की ध्वजवाहक होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow