भारत भूषण आशु को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश, 1 अगस्त को किया गया था गिरफ्तार 

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बात दें कि ईडी ने गुरुवार 1 अगस्त को जालंधर में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Aug 7, 2024 - 10:50
 29
भारत भूषण आशु को आज किया जाएगा कोर्ट में पेश, 1 अगस्त को किया गया था गिरफ्तार 

कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बात दें कि ईडी ने गुरुवार 1 अगस्त को जालंधर में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 9 घंटे तक ईडी अधिकारियों ने आशु से उसकी बढ़ी हुई संपत्ति और विदेशों में लेनदन को लेकर पूछताछ की थी।

 टेंडर घोटाले में शामिल होने के हैं आरोप

वहीं, इससे पहले आशु को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। ईडी का कहना है कि भारत भूषण आशु ने फर्जी कंपनियों को नाम पर टेंडर घोटाले में भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस सरकार के समय फूड सप्लाई मंत्री रहते आशू पर 2000 करोड़ रुपए के टैंडर घोटाले के आरोप लगे थे। उस वक्त पंजाब की मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन से लेकर अन्य कई विभागों में अनियिमतताएं सामने आई थी, जिसके लेकर विजीलैंस ने आशु पर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow