अब तक सिर्फ 87 महिलाएं बनीं MLA, आज तक नहीं बनी कोई भी मुख्यमंत्री

हरियाणा सन 1966 में पंजाब से अलग होकर एक अलग राज्य बना था। तब से लेकर अब तक हरियाणा में 11 लोगों ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है।

Sep 25, 2024 - 10:44
 9
अब तक सिर्फ 87 महिलाएं बनीं MLA, आज तक नहीं बनी कोई भी मुख्यमंत्री
Advertisement
Advertisement

हरियाणा सन 1966 में पंजाब से अलग होकर एक अलग राज्य बना था। तब से लेकर अब तक हरियाणा में 11 लोगों ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। हालांकि हरियाणा में अब तक एक भी बार महिला मुख्यमंत्री नहीं बनी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरियाणा की राजनीति में अब तक पुरुषों का ही दबदबा कायम रहा है।

87 महिलाएं ही पहुंच सकी हैं विधानसभा 

1966 से लेकर अब तक केवल 87 महिलाएं विधानसभा पहुंची हैं। अगर बात की जाए पिछले पांच चुनावों की तो 2000 से लेकर 2019 तक सिर्फ 47 महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 51 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। इनमें ज्यादातर वो महिलाएं हैं जो या तो किसी राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं या फिर अपनी फिल्ड का चर्चित चेहरा हैं। बता दें कि इस बार कांग्रेस ने 12 और बीजेपी ने 10 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं इनलो-बसपा के गठबंधन ने 11 और जेजेपी और आसपा के एलायंस ने 8 महिलाओं को टिकट दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कितनी महिलाएं चुनाव में जीत हासिल करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow