Navratri 2024 : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, 3 दुर्लभ संयोग लेकर आया है आज का दिन 

शारदीय नवरात्रि का पावन त्यौहार शुरू हो चुका है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि का ये दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए समर्पित होता है, जिनके आने से जीवन में खुशियों और समृद्धि का आगमन होता है।

Oct 4, 2024 - 10:05
 9
Navratri 2024  : नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, 3 दुर्लभ संयोग लेकर आया है आज का दिन 
Advertisement
Advertisement

Navratri 2024 : शारदीय नवरात्रि का पावन त्यौहार शुरू हो चुका है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि का ये दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए समर्पित होता है, जिनके आने से जीवन में खुशियों और समृद्धि का आगमन होता है। 

आज बन रहे ये दुर्लभ संयोग

मां ब्रह्मचारिणी ने अपने पूर्व जन्म में राजा हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया था। तब देवर्षि नारद के उपदेश से इन्होंने भगवान शंकर को अपने पति रूप में प्राप्त करने के लिए बेहद कठिन तपस्या की थी। इस कठोर तपस्या के दौरान उन्होंने एक हज़ार वर्ष तक केवल फल, मूल खाकर दिन व्यतीत किए और पूरे सौ वर्षों तक केवल शाक पर निर्वाह किया था, और उनकी इसी दुष्कर तपस्या के कारण उनका नाम तपस्चारिणी अर्थात ब्रह्मचारिणी पड़ा।

एक खास बात ये भी है, कि आज दुर्लभ शिववास योग समेत 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि शिववास योग में भगवान शिव और देवी महागौरी की पूजा करने से साधक को अक्षय फल प्राप्त होता है। वहीं, आज के दिन बालव और कौलव करण का भी शुभ संयोग बन रहा है। जिसे शास्त्रों में अत्यंत फलदायी माना गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow