Meghalaya : कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 से ज्यादा लोगों के मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए जोरदार धमाके ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। इस हादसे में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है।

Feb 5, 2026 - 17:30
Feb 5, 2026 - 19:06
 9
Meghalaya : कोयला खदान में भीषण धमाका, 10 से ज्यादा लोगों के मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए जोरदार धमाके ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। इस हादसे में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

राहत-बचाव अभियान तेज

धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। खदान के भीतर फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से खदान और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जांच में खदान के भीतर गैस रिसाव या किसी तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही धमाके के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल खदान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।