Jalandhar में विवाहित महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर में एक विवाहित महीला ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन में ज्वैलर की दुकान पर काम करने वाली ममता ने अपने पति से परेशान होकर ये खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

Sep 26, 2024 - 15:58
 18
Jalandhar में विवाहित महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
Advertisement
Advertisement

जालंधर में एक विवाहित महीला ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन में ज्वैलर की दुकान पर काम करने वाली ममता ने अपने पति से परेशान होकर ये खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दामाद पर लगाया गंभीर आरोप

मिली जानकारी के अनुसार महिला की सात साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी छह साल की बेटी है। ममता ज्वैलर के यहां काम करती थी। वहीं ममता की मां किरण और पिता संजय ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए है। माता-पिता का कहना है कि दामाद संदीप से परेशान होकर ममता ने यह कदम उठाया है। 

ममता के माता-पिता का आरोप है कि उनका दामाद संदीप काफी समय से कोई काम नहीं करता था। उन्होंने कहा कि ममता जैन ज्वैलर के यहां नौकरी करती थी, लेकिन वह उससे मारपीट करके पैसे छीन लेता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow