भाजपा की अभूतपूर्व विजय की साक्षी बनेगी लाडवा विधानसभा की जनता : सीएम नायब सैनी 

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर लाडवा विधानसभा के गांव किशनगढ़ में सरपंच बलदेव द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

Sep 26, 2024 - 16:15
 11
भाजपा की अभूतपूर्व विजय की साक्षी बनेगी लाडवा विधानसभा की जनता : सीएम नायब सैनी 
Advertisement
Advertisement

एमएच वन न्यूज, लाडवा : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर लाडवा विधानसभा के गांव किशनगढ़ में सरपंच बलदेव द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। नायब सैनी गांव किशनगढ़ में हरियाणवी अंदाज में ट्रैक्टर पर पहुंचे। 

भाजपा बनाएगी जीत की हैट्रिक - सैनी 

जनसभा को संबोधित करते सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा की जनता के एक-एक लोग उनके परिवारजन के समान है जिसका मान वे हमेशा करेंगे। उन्होंने कहा कि लाडवा में जनता का अपार जनसमर्थन जिस प्रकार उन्हें मिल रहा है उसके बाद यह तय है कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में इस बार कमल अवश्य खिलेगा और भाजपा की अभूतपूर्व जीत की साक्षी लाडवा विधानसभा क्षेत्र की जनता बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी और यह हरियाणा प्रदेश के लिए एक नया इतिहास बनेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow