हिमाचल में बादल फटा, 45 लोग बहे, 13 की मौत, रेस्क्यू जारी 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने से तबाही मची है। बताया जा रहा है कि समेज-बागी पुल के पास बुधवार यानी 7 अगस्त को बादल फटा है।

Aug 8, 2024 - 11:16
 82
हिमाचल में बादल फटा, 45 लोग बहे, 13 की मौत, रेस्क्यू जारी 
हिमाचल में बादल फटा, 45 लोग बहे, 13 की मौत, रेस्क्यू जारी 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बादल फटने से तबाही मची है। बताया जा रहा है कि समेज-बागी पुल के पास बुधवार यानी 7 अगस्त को बादल फटा है। जिसके बाद इसमें 45 लोग बह गए। NDRF ने बताया कि 8 अगस्त सुबह तक 13 शव बरामद हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद 

बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई तेज बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे सहित 214 सड़कें बंद हैं। बादल फटने से तबाही मची है। ऐसा ही मंजर हाल ही में हिमाचल के समेज में 1 अगस्त को भी देखने को मिला था। जहां 1 अगस्त को बादल फटा था। इसमें 36 लोग लापता हो गए। तीन लोगों का शव सुन्नी डैम से बरामद हुआ है। 33 लोग अभी भी लापता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow