दिल्ली में तिरंगा फहराने पर क्या बोले मनीष सिसोदिया, केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों ले लिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में तिरंगा कौन फहराएगा? इस सवाल ने सियासी माहौल गर्मा गया है।

Aug 13, 2024 - 16:50
 53
 दिल्ली में तिरंगा फहराने पर क्या बोले मनीष सिसोदिया, केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों ले लिया 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में तिरंगा कौन फहराएगा? इस सवाल ने सियासी माहौल गर्मा गया है। और अब AAP नेता मनीष सिसोदिया ने इस पर बोलते हुए कहा कि इस पर तुच्छ राजनीति कि जा रही है। साथ ही सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

"चुनी हुई सरकार का होना चाहिए झंडा फहराने का हक"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्री या मंत्रियों को ही तिरंगा फहराना चाहिए, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे पावन अवसर पर भी राजनीति हो रही है। सिसोदिया ने कहा “जब जेल में बंद महाठग सुकेश चिट्ठी लिखता है, तब पुलिस प्रशासन उसकी चिट्ठी LG ऑफिस तक पहुंचाता है और उसकी हर बात पर तुरंत कार्रवाई भी हो जाती है। लेकिन यही जब सीएम अरविंद केजरीवाल कुछ कहते हैं, तो उसे नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार को होना चाहिए। आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि झंडा फहराना दिल्ली सरकार का हक है और इसे लेकर विवाद नहीं होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow