Wednesday, March 4, 2026
Home Current News Viral: 3 पीढ़ियां एक साथ डूबी, रील बनाने के चक्कर में...

Viral: 3 पीढ़ियां एक साथ डूबी, रील बनाने के चक्कर में गईं पिता, पुत्र और पोते की जान

Advertisement

हनुमानगढ़ जिले में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार बेकाबू होकर इंदिरा गांधी नहर में गिर गई। जिससे कार सवार पिता-पुत्र और पौत्र की मौत हो गई। तीनों ही पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा रील बनाने के चक्कर में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया।