UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

इस फेरबदल में वरिष्ठ IPS अधिकारी सुजीत पांडे को DG फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IPS प्रवीण कुमार को ADG लखनऊ जोन बनाया गया है। इसके अलावा के. एस. इमानुएल को IG DG KCSO उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

Feb 5, 2026 - 08:05
Feb 5, 2026 - 11:13
 19
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में 11 जिलों के SP-SSP बदले गए हैं। इसके तहत गोरखपुर और मेरठ के SSP को भी बदल दिया गया है। इस फेरबदल में वरिष्ठ IPS अधिकारी सुजीत पांडे को DG फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IPS प्रवीण कुमार को ADG लखनऊ जोन बनाया गया है। इसके अलावा के. एस. इमानुएल को IG DG KCSO उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

11 जिलों में बदले गए SP-SSP

जिन जिलों में SP-SSP बदले गए हैं उनमें गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, अमेठी, लखीमपुर खीरी, बस्ती, मिर्जापुर, पीलीभीत, रायबरेली, जौनपुर और सुल्तानपुर शामिल हैं। गोरखपुर के SSP रहे राज करन नैय्यर को अब अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है। वहीं जौनपुर के SP डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का नया SSP नियुक्त किया गया है। इसी तरह मेरठ के SSP विपिन टांडा को हटाकर अविनाश पांडेय को मेरठ का नया SSP बनाया गया है।

वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट बनाया गया।

सोमेन वर्मा को DIG अयोध्या परिक्षेत्र नियुक्त किया गया।

संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया।

विपिन टांडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया।

अभिषेक यादव को DIG ATS लखनऊ बनाया गया।

आशीष तिवारी को DIG तकनीकी सेवाएं लखनऊ नियुक्त किया गया।

प्रताप गोपेंद्र यादव को DIG पुलिस मुख्यालय भेजा गया।

इन जिलों के SP-SSP की नई तैनाती

कुंवर अनूप सिंह – SSP जौनपुर

ख्याति गर्ग – SP लखीमपुर खीरी

यशवीर सिंह – SP बस्ती

चारू निगम – SP सुल्तानपुर

अभिनंदन – SSP सहारनपुर

डॉ. कौस्तुभ – SSP गोरखपुर

अविनाश पांडेय – SSP मेरठ

रवि कुमार – SP रायबरेली

सुकीर्ति माधव – SP पीलीभीत

सर्वानन टी – SP अमेठी

अपर्णा रजत कौशिक – SP मिर्जापुर

अनुकृति शर्मा – अपर पुलिस उपायुक्त, गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow