Maharashtra : प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन से राजनीति जगत में शोक, CM फडणवीस ने की तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति के लिए बुधवार का दिन बेहद दुखद रहा। उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया।

Jan 29, 2026 - 11:42
Jan 29, 2026 - 11:42
 64
Maharashtra : प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन से राजनीति जगत में शोक, CM फडणवीस ने की तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति के लिए बुधवार का दिन बेहद दुखद रहा। उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। वह बारामती की ओर जा रहे थे, जहां उन्हें कई आधिकारिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। 

हादसे में सभी सवारों की मौत

इस भीषण विमान हादसे में अजित पवार के अलावा उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट मौजूद थे। किसी को भी बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य प्रशासन और राजनीतिक हलकों में शोक का माहौल हो गया।

महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक

महाराष्ट्र सरकार ने अजित पवार के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के कई वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बारामती के पास हुए विमान हादसे से वे बेहद दुखी हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने अजित पवार को जनता से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और कमजोर वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी।

News Article Hero Image

राजनीति से दूर रहने की अपील

शरद पवार ने लोगों से अपील की कि इस दुखद घटना को राजनीति से न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है और ऐसे समय में संयम जरूरी है। एकनाथ शिंदे ने भी किसी साजिश की बात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।