लुधियाना : शादी के एक साल बाद युवक ने लगाई फांसी, दूसरे शख्स के साथ रिलेशन में थी पत्नी

जब प्यार परवान चढ़ता है तो प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लेते हैं। जन्मों जन्मांतर तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं।

Sep 2, 2024 - 15:05
 17
लुधियाना : शादी के एक साल बाद युवक ने लगाई फांसी, दूसरे शख्स के साथ रिलेशन में थी पत्नी

जब प्यार परवान चढ़ता है तो प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लेते हैं। जन्मों जन्मांतर तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन कई बार ये वादे कच्चे धागे की तरह टूट जाते हैं। ऐसी ही कहानी है लुधियाना के मनी की। जिसने 31 अगस्त की दरमियानी रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

आत्महत्या से पहले बड़ी बहन को किया फोन

वजह है उसकी वो प्रेमिका जिसके साथ उसने एक साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर सात फेरे लिए थे। युवती का नाम शाइन है। प्रेमिका से पत्नी बनी शाइन का शादी करने के बाद भी किसी दूसरे शख्स से संबंध हो गया। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। मनी उसे खूब समझाता था। लेकिन शाइन शुक्रवार को मनी को छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ भाग गई। परेशान होकर मनी ने सभी रिश्तेदारों में उसकी तलाश की। लेकिन वो नहीं मिली। ये सब देख अंदर ही अंदर घुट रहा मनी फांसी के फंदे पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मरने से पहले उसने अपनी बड़ी बहन को फोन करके कहा था कि मैंने लव मैरिज करके गलती कर दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow