केरल के वायनाड में लैंड स्लाइड, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी 

केरल में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। इसी कड़ी में केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण 4 गांव मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव लैंड स्लाइड की चपेट में आ गए।

Jul 30, 2024 - 09:39
 35
केरल के वायनाड में लैंड स्लाइड, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी 
केरल के वायनाड में लैंड स्लाइड, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी 

केरल में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। इसी कड़ी में केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण 4 गांव मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव लैंड स्लाइड की चपेट में आ गए। इस लैंड स्लाइड के चलते आठ लोगों की जान चली गई। वहीं, करीब 400 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं। 

दो बार हुआ लैंडस्लाइड

जानकारी के अनुसार दो बार लैंडस्लाइड हुआ है। वहीं, खोज और बचाव अभियान के लिए वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर वायनाड पहुंच गए हैं। वहीं, वायनाड लैंड स्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बना दिया है। साथ ही इमरजेंसी हेल्थ सर्विस के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन में मारे गए लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने केरल सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow