हरियाणा चुनाव नतीजों पर शैलजा का बयान, कहा - ये नतीजे निराशाजनक, करना चाहिए आत्मनिरीक्षण 

हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, अब हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा निराशा हुई है।

Oct 8, 2024 - 17:10
 12
हरियाणा चुनाव नतीजों पर शैलजा का बयान, कहा - ये नतीजे निराशाजनक, करना चाहिए आत्मनिरीक्षण 
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, अब हरियाणा के नतीजों पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा निराशा हुई है। सभी कार्यकर्ताओं ने जमीन पर मेहनत की है। पार्टी को इसको लेकर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। 

ऐसा क्यों हुआ ये सब देखना होगा - शैलजा 

शैलजा ने कहा नतीजे निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें पूरी उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं क्योंकि इन्होंने पिछले 10 सालों में कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कुछ सहा है। लेकिन अब हमें इन सब बातों से पीछे हटते हुए एक नए सिरे से आगे सोचना होगा क्योंकि जैसे अभी चल रहा है वो ऐसे ही तो नहीं चलेगा। पार्टी को किस तरह से राज्य में सींचा नहीं गया, ताल-मेल नहीं रखा गया, कौन से लोग थे जो सबको साथ लेकर चलने के जिम्मेदार थे ये भी बाते हैं। राज्य में क्या संदेश गया है। किस लिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाते हुए पीछे हट गए? ये सब बातें देखनी पड़ेंगी।" 

राज्य में पार्टी के आंतरिक 'ताल-मेल' के सवाल पर उन्होंने आगे कहा,  चुनाव के समय हमें लगा कि हमें मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। बहुत कुछ होते हुए हमने सब बातों पर पर्दा डालते हुए चुनाव लड़ा। चुनाव तक और चुनाव के दौरान बहुत सी बातें हुईं। आज कहना अच्छा नहीं लगेगा तो इस बात को यहीं छोड़ देते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow