अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली उच्च न्यायालय में दी चुनौती

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने अधीनस्थ अदालत के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसके तहत उन्हें CBI की 3 दिन की हिरासत में भेजा गया

Jul 1, 2024 - 12:37
Jul 1, 2024 - 12:40
 11
अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली उच्च न्यायालय में दी चुनौती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने अधीनस्थ अदालत के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसके तहत उन्हें CBI की 3 दिन की हिरासत में भेजा गया।

अधीनस्थ अदालत ने केजरीवाल को 29 जून को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

केजरीवाल को CBI ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow