जस्टिस बी.आर. गवई 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में लेंगे शपथ

जस्टिस बी.आर. गवई आज देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. वो इस पद तक पहुंचने वाले पहले बौद्ध न्यायाधीश है.

May 14, 2025 - 08:27
 37
जस्टिस बी.आर. गवई 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में  लेंगे शपथ

जस्टिस बी.आर. गवई आज देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. वो इस पद तक पहुंचने वाले पहले बौद्ध न्यायाधीश है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस बी.आर. गवई को आज शपथ दिलाएंगी.

वे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की जगह लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CJI नियुक्ति को मंजूरी दी थी जिसके बाद कानून और न्याय मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की थी. जस्टिस गवई को 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वे इस समय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।