AAP सरकार में निवेशकों का बढ़ा भरोसा, पिछले 3 वर्षों में आया 96,836 करोड़ का निवेश- हरपाल चीमा 

हरपाल सिंह चीमा ने अपने बजट भाषण के दौरान 'मान' सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

Mar 26, 2025 - 12:33
 20
AAP सरकार में निवेशकों का बढ़ा भरोसा, पिछले 3 वर्षों में आया 96,836 करोड़ का निवेश- हरपाल चीमा 
पंजाब विधानसभा का बजट सत्र जारी है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब का बजट पेश किया। 
 
हरपाल सिंह चीमा ने अपने बजट भाषण के दौरान 'मान' सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में निवेशकों का भरोसा बढ़ा हैं। उन्होंने बताया कि 'आप' सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले 3 सालों में 96 हजार 836 करोड़ का निवेश पंजाब में आया है।  
 
उन्होंने भाषण में पंजाब के गौरवशाली इतिहास की बात करते हुए हुए कहा कि खेलों में पंजाब के गौरव को वापस लाना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मान सरकार में खेलों और खिलाड़ियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow