FDTL के कारण बढ़ी Indigo की मुश्किलें, जानें FDTL और DGCA में क्या है अंतर ?

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को लगातार पांचवें दिन भी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।

Dec 6, 2025 - 15:39
Dec 6, 2025 - 15:47
 14
FDTL के कारण बढ़ी Indigo की मुश्किलें, जानें FDTL और DGCA में क्या है अंतर ?

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को लगातार पांचवें दिन भी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। शनिवार के दिन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट सहित देशभर में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गईं। जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों में एयरलाइन 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर चुकी है।

क्यों बढ़ी Indigo की मुश्किलें ?

बता दें कि FDTL (Flight Duty Time Limitations) नियम 1 नवंबर से प्रभावी हुए। इनका उद्देश्य पायलटों और क्रू मेंबर्स की थकान को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नए नियमों के तहत पायलटों के ड्यूटी घंटे घटाए गए और आराम का समय बढ़ाया गया, जिससे एयरलाइंस को अधिक स्टाफ की जरूरत पड़ी।

नियम पुराने और नए नियम क्या हैं ?

  • पुराने नियमों के अनुसार, सप्ताह में केवल 36 घंटे आराम की अनुमति थी, जिसे नए नियमों के तहत बढ़ाकर 48 घंटे कर दिया गया है। पुराने नियमों के मुताबिक रात में 6 लैंडिंग की जा सकती थीं, जिन्हें घटाकर अब 2 कर दिया गया है।
  • पहले दिन में 10–12 घंटे की ड्यूटी आवश्यक होती थी, जिसे अब अधिकतम 10 घंटे कर दिया गया है। इसके साथ ही पुराने नियमों के अनुसार 14 दिनों में अधिकतम 100 घंटे की ड्यूटी तय थी, जिसे कम करके अब 95 घंटे कर दिया गया है।
  • जिन स्टाफ की नाइट ड्यूटी होती थी, उन्हें कम से कम 10 घंटे काम करने के बाद आराम करना जरूरी था, जिसे बढ़ाकर अब 12 घंटे कर दिया गया है।

क्या है FDTL ?

FDTL का पूरा नाम है Flight Duty Time Limitations, यानी उड़ान ड्यूटी समय सीमा है। यह ऐसे नियमों का सेट है जिन्हें नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बनाया गया है, ताकि पायलटों और केबिन क्रू के कार्य समय और आराम अवधि को नियंत्रित किया जा सके। एयरलाइन कंपनियों को अपने पायलटों और क्रू का ड्यूटी रोस्टर (शेड्यूल) तैयार करते समय FDTL नियमों के पालन अनुसार से करना होता है।

FDTL के तहत क्या होता है तय ?

  • ड्यूटी की अधिकतम समय : एक पायलट या क्रू मेंबर दिन और रात की उड़ानों के दौरान कितने घंटे तक ड्यूटी कर सकता है।
  • आराम का समय : दो ड्यूटी के बीच उसे कम से कम कितने घंटे का विश्राम मिलना चाहिए, ताकि थकान से उसकी एकाग्रता और सुरक्षा पर बुरा असर न हो।
  • साप्ताहिक अवकाश : हर सप्ताह पायलट को कम से कम कितने घंटे का आराम या छुट्टी दी जानी चाहिए।
  • लगातार उड़ान का समय : लगातार कितनी देर तक उड़ान भरना सुरक्षित माना जाएगा, इसके लिए भी सीमा तय की जाती है।
  • ड्यूटी के दौरान ब्रेक :लंबी ड्यूटी के दौरान क्रू को बीच-बीच में कितना ब्रेक मिलना चाहिए।

FDTL क्यों है जरूरी ?

  • थकान प्रबंधन : FDTL इसलिए जरूरी है, ताकि लंबे समय तक लगातार उड़ान भरने से पायलट थकान का शिकार न हों, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
  • सुरक्षित उड़ान संचालन : आरामदायक और सतर्क पायलट बेहतर निर्णय ले सकते हैं, जिससे उड़ान की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
  • अंतरराष्ट्रीय मानक: ये नियम ICAO (International Civil Aviation Organization) के दिशानिर्देशों के अनुरूप बनाए गए हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) क्या है ?

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation – DGCA) भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। 
  • यह संस्था भारत में नागरिक उड्डयन से संबंधित सभी गतिविधियों का नियंत्रण और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करती है।

DGCA की मुख्य जिम्मेदारियाां

  • हवाई सुरक्षा : सभी एयरलाइनों, हवाई अड्डों, विमानों, पायलटों और इंजीनियरों के लिए सुरक्षा मानकों का निर्धारण और पालन सुनिश्चित करना।
  • नियमों का प्रवर्तन : भारत में हवाई परिवहन सेवाओं के लिए नागरिक हवाई नियम और विमानन कानूनों को लागू करना।
  • लाइसेंसिंग करना :पायलट, विमान रखरखाव इंजीनियर और एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों को लाइसेंस जारी करना। एयरलाइंस को एयर ऑपरेटर परमिट (Air Operator Permit - AOP) जारी करना।
  • जांच और निरीक्षण : DGCA समय-समय पर एयरलाइंस और हवाई अड्डों का ऑडिट करती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

MH One News As a passionate news reporter, I am driven by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.