पर्यावरण को बचा रहा भारत का खान-पान, WWF रिपोर्ट में दावा

हर देश का खान पान अलग होता है। खाना बनाने का तरीका भी अलग होता है। लेकिन अगर कोई आपसे ये पूछे कि किस देश का खान पान सबसे बेस्ट है तो आप बेहिचक भारत का नाम ले सकते हैं।

Oct 11, 2024 - 15:33
 12
पर्यावरण को बचा रहा भारत का खान-पान, WWF रिपोर्ट में दावा
Advertisement
Advertisement

हर देश का खान पान अलग होता है। खाना बनाने का तरीका भी अलग होता है। लेकिन अगर कोई आपसे ये पूछे कि किस देश का खान पान सबसे बेस्ट है तो आप बेहिचक भारत का नाम ले सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड की रिपोर्ट कह रही। WWF ने अपनी लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट में भारत के खाने के तरीके की तारीफ की है।

पर्यावरण को बचा रहा भारत का खान-पान 

रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले G20 देशों में भारत का खानपान सबसे ज्यादा सही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर 2050 तक दुनिया के सभी देश भारत के खाने के तरीके को अपना लें, तो पर्यावरण को सबसे कम नुकसान होगा। यानि हम भारतीय जिस तरीके से खाते हैं, वह धरती के लिए सबसे अच्छा है। और क्लाइमेट चेंज के लिहाज से भी सबसे अच्छा है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का खान पान सबसे खराब है। रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए बताया गया है कि तो इन देशों में लगभग ढाई अरब लोग ओवरवेट हैं। वहीं, 890 मिलियन लोग मोटापे के शिकार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow