भारत आज करेगा पेरिस ओलंपिक 2024 अभियान की शुरुआत, 4 भारतीय शूटर्स पर नजरें

पेरिस ओलिंपिक 2024 की आज से शुरूआत होने जा रही है। वहीं, आज यानी शानिवार को 8 खेलों के 22 मेडल इवेंट होंगे। इनमें से भारतीय खेलप्रेमियों की नजर शूटर्स पर होंगी।

Jul 27, 2024 - 10:27
 54
भारत आज करेगा पेरिस ओलंपिक 2024 अभियान की शुरुआत, 4 भारतीय शूटर्स पर नजरें
भारत आज करेगा पेरिस ओलंपिक 2024 अभियान की शुरुआत, 4 भारतीय शूटर्स पर नजरें
Advertisement
Advertisement

पेरिस ओलिंपिक 2024 की आज से शुरूआत होने जा रही है। वहीं, आज यानी शानिवार को 8 खेलों के 22 मेडल इवेंट होंगे। इनमें से भारतीय खेलप्रेमियों की नजर शूटर्स पर होंगी, क्योंकि दोपहर 3 बजे राइफल 10 मीटर कैटेगरी का गोल्ड मैडल मैच खेला जाएगा।

इस कैटेगरी में भारत के 4 निशानेबाज अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी समेत कुल सात खेलों में हिस्सा लेंगे। भारत का पहला मैच दोपहर 12:30 बजे शूटिंग का होगा।

भारतीय खिलाड़ियों के होंगे ये इवेंट्स 

सबसे पहले भारत शूटिंग में अपनी दावेदारी पेश करता नजर आएगा। इसके साथ ही टेबल टेनिस में जॉर्डन के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन का मैच होगा। वहीं, मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी की जोड़ी भी आज दिखेगी। विमेंस डबल्स में अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी कोरिया की किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग से खेलेगी।

इसके साथ ही मुक्केबाजी में प्रीति पवार का मुकाबला भी होना है। भारतीय मेंस हॉकी टीम का मैच न्यूजीलैंड से होगा। रोइंग में बलराज सिंगल स्कल्स में हिस्सा लेंगे। टेनिस में बोपन्ना और बालाजी की जोड़ी पहला मैच खेलेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow