अरब सागर में सैन्य ताकत बढ़ा रहा भारत, लक्षद्वीप में बनने वाले हैं दो नए मिलिट्री एयरफील्ड्स

भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए लक्षद्वीप में दो नए मिलिट्री एयरफील्ड बनाने का ऐलान किया है।

Jul 20, 2024 - 10:26
 20
अरब सागर में सैन्य ताकत बढ़ा रहा भारत, लक्षद्वीप में बनने वाले हैं दो नए मिलिट्री एयरफील्ड्स
अरब सागर में सैन्य ताकत बढ़ा रहा भारत, लक्षद्वीप में बनने वाले हैं दो नए मिलिट्री एयरफील्ड्स

भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए लक्षद्वीप में दो नए मिलिट्री एयरफील्ड बनाने का ऐलान किया है। ये दो एयरफील्ड्स लक्षद्वीप आइलैंड्स के अगाती और मिनिकॉय द्वीपों पर बनाने का फैसला किया गया है। साथ ही मिनिकॉय में नया रनवे भी बनेगा, जबकि अगाती में पुराने एयरस्ट्रिप को अपग्रेड किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मिनिकॉय में ड्यूल परपज़ एयरफील्ड बनेगा, जहां से फाइटर जेट्स और नागरिक विमान दोनों को कंट्रोल किया जा सकेगा। 

हिंद और अरब महासागर पर नजर बनाए रखने में मिलेगी मद्द

पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद से ये योजना चल रही थी, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा मिनिकॉय द्वीप पर नौसैनिक बेस INS जटायु भी बनाने की बात चल रही है, जो मालदीव से 524 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इससे भारतीय सेनाओं को मालदीव और चीन की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ हिंद और अरब महासागर में शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसी कारण से हाल ही में कवरत्ती आइलैंड पर भी INS Dweeprakshak नेवल बेस बनाया गया था, जिसकी सफलता के बाद अब ये नए एयरफील्ड्स बनाए जाएंगे। मजबूत तैनाती से भारत की समुद्री सीमाएं सुरक्षित रहेंगी और पर्यटन भी बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow