इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने किसानों को लेकर सरकार से कर दी बड़ी मांग

गेहूं की फसल में आग लगने से हिसार में करीब एक दर्जन एकड़, सिरसा में करीब 400 एकड़, कैथल में करीब 135 एकड़, कुरुक्षेत्र में करीब 170 एकड़ और झज्जर में करीब 200 एकड़ कुल मिलाकर 1000 एकड़ से ज्यादा फसल पूरी तरह जल गई।

Apr 19, 2025 - 17:27
 21
इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने किसानों को लेकर सरकार से कर दी बड़ी मांग
Advertisement
Advertisement

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को धूल भरी आंधी, तूफान और बारिश के कारण किसानों की फसलों के बर्बाद होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में किसानों की लाखों टन फसल बर्बाद हो गई है और किसानों का 30 लाख टन से अधिक गेहूं इन जिलों की मंडियों में पड़ा है, जिसका अभी तक उठान नहीं हो पाया है।

गेहूं की फसल में आग लगने से हिसार में करीब एक दर्जन एकड़, सिरसा में करीब 400 एकड़, कैथल में करीब 135 एकड़, कुरुक्षेत्र में करीब 170 एकड़ और झज्जर में करीब 200 एकड़ कुल मिलाकर 1000 एकड़ से ज्यादा फसल पूरी तरह जल गई। बारिश, तूफान और आग ने किसानों को हर तरफ से मार दी है। एक तरफ आग लगने से फसल जलकर राख हो गई, वहीं दूसरी तरफ तेज धूल भरी आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई और मंडियों में लिफ्टिंग न होने के कारण खुले में पड़ी फसल पूरी तरह भीग गई।

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब हरियाणा सरकार PM मोदी की रैली के लिए किसानों को उनकी फसलों के साथ 61 हजार रुपए मुआवजा दे सकती है तो अब हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने से किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए सरकार तुरंत विशेष गिरदावरी करवाए और किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों के लिए 61 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे। अगर मुआवजा देने में देरी हुई तो इनेलो पार्टी किसानों के समर्थन में खड़ी होकर सड़कों पर उनकी लड़ाई लड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow