हरियाणा में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी इनेलो-बसपा, जानिए कितनी सीटों पर हुआ समझौता?

Jul 11, 2024 - 12:32
 9
हरियाणा में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी इनेलो-बसपा, जानिए कितनी सीटों पर हुआ समझौता?
हरियाणा में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी इनेलो-बसपा, जानिए कितनी सीटों पर हुआ समझौता?

चंद्रशेखऱ धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही जहां राजनेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, राजनीतिक दलों में आपसी गठबंधन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। 

इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में सबसे पहले इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन की घोषणा की है। 

दोनों दलों की ओर से एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की घोषणा की गई। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा नेता आकाश आनंद ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की। 

स्वार्थ का गठबंधन नहीं

इनेलो और बसपा के बीच गठबंधन की घोषणा करते हुए दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन नहीं है। चौधरी देवीलाल और कांशीराम ने देश में बदलाव लाने के बड़े काम किए थे। 

आज देश 2-3 लोगों के हाथ में चला गया है, जिनके चंगुल से देश को बचाना है। इसलिए हमें फिर से मिलकर काम करना होगा। इसीलिए दोनों दलों ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। 

उन्होंने ने कहा कि आज आम जनता बीजेपी को हरियाणा की सत्ता से बाहर करना चाहती है। इसके साथ ही जनता को कांग्रेस के बीते 10 साल का राज भी याद है।

इस दौरान दोनों दलों के नेताओं ने घोषणा की कि हरियाणा में जो भी राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ है, उन्हें भी साथ लिया जाएगा। 

37-53 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

गठबंधन को लेकर दोनों दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे पर बीएसपी नेता आकाश आनंद ने कहा कि 6 जुलाई को दिल्ली में मायावती और अभय सिंह चौटाला के बीच गठबधन पर बातचीत हुई थी। 

गठबंधन के तहत हरियाणा में 37 सीटों पर बीएसपी और बाकी 53 सीटों आईएनएलडी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाएगा। 

आकाश आनंद ने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अभय सिंह चौटाला गठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहते होंगे। सरकार आने पर पिछड़ों और दलितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बीएसपी और आईएनएलडी विधानसभा चुनाव के साथ दूसरे सभी होने वाले चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। 

अभय़ सिंह चौटाला की घोषणाएं

गठबंधन की घोषणा के साथ इनेलो नेता अभय चौटाला ने कईं अन्य प्रकार की घोषणाएं भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सांझा घोषणा पत्र बनाया जाएगा। 

बीजेपी ने एक साजिश के तहत पिछड़ों के बैकलॉग को खाली रखा, जिन्हें उनकी सरकार भरने का काम करेगी। इसके साथ ङी उन्होंने कईं अन्य घोषणाएं भी की, जिनमें गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट देने। 

गरीब बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तयारी करवाना। एससी-बीसी वर्ग के बच्चों से स्नातक तक फीस नहीं लेने, महिला अपराध को खत्म करने और कानून व्यवस्था में सुधार करने की घोषणा की। 

इसके साथ ही अभय चौटाला ने सरकार में आने पर MSP गारंटी और स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश लागू करने समेत कच्ची नौकरियों के स्थान पर पक्की नौकरी देने, पोर्टल बंद करेगे और OPS को लागू करने की भी घोषणा की। 

7500 रुपए महीना होगी बुढ़ापा पेंशन

अभय़ चौटाला ने प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सत्ता में आने पर बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपए महीना करने के अलावा हर घर से 1 व्यक्ति को रोजगार देने का भी वादा किया। 

इसके अलावा बेरोजगारों को 21000 रुपए भत्ता, पीने का साफ पानी देने, जर्मन तकनी के आरओ लगवाने, महिला को हर महीने एक एलपीजी सिलेंडर देने का भी वादा किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow