कौन हैं IAS अधिकारी धर्मेंद्र? जिन्हें बनाया गया दिल्ली का मुख्य सचिव

गृह मंत्रालय ने शनिवार को IAS अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का सबसे बड़ा नौकरशाह बनाया है। उन्हें राजधानी दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया।

Aug 31, 2024 - 15:55
 47
कौन हैं IAS अधिकारी धर्मेंद्र? जिन्हें बनाया गया दिल्ली का मुख्य सचिव

गृह मंत्रालय ने शनिवार को IAS अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली का सबसे बड़ा नौकरशाह बनाया है। उन्हें राजधानी दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया। बता दें कि धर्मेंद्र एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने पहले भी दिल्ली में कई पदों पर काम किया है। इनमें उद्योग, पर्यावरण और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सचिव के अलावा मंडल आयुक्त-सह-राजस्व सचिव, एनडीएमसी अध्यक्ष, डिप्टी कमिश्नर का पद शामिल हैं। धर्मेंद्र अप्रैल 2022 से अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

नरेश कुमार की जगह संभालेंगे पदभार 

धर्मेंद्र ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश कुमार से पदभार संभाला है। बता दें कि नरेश कुमार का कार्यकाल अप्रैल 2022 में शुरू हुआ था। केंद्र सरकार द्वारा उनके कार्यकाल को दो बार आगे बढ़ाया गया। लेकिन उन्हें अब तीसरा सेवा विस्तार नहीं मिला। दो बार एक्सटेंशन के बाद 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उनकी जगह अब मुख्य सचिव की कमान अब IAS अधिकारी धर्मेंद्र संभालेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow