सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, प्रदेश से जुड़े कईं मुद्दों पर हुई बात 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकत की। मनोहर लाल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।

Jul 19, 2024 - 15:49
 26
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, प्रदेश से जुड़े कईं मुद्दों पर हुई बात 
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, प्रदेश से जुड़े कईं मुद्दों पर हुई बात 
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकत की। मनोहर लाल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस मुलाकात के दौरान ऊर्जा क्षेत्र से लेकर बिजली परियोजनाओं से संबंधित कई मामलों पर बातचीत हुई है।  

बिजली से लेकर स्मार्ट सीटी तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हिमाचल प्रदेश की समस्याओं से संबंधित बात हुई है। बिजली परियोजनाओं से संबंधित हमारी बात हुई है। हमारे कुछ मुद्दे थे जिनपर हमें सकारात्मक जवाब मिले हैं। निश्चित रूप से बिजली, स्मार्ट सिटी, शहरी विकास परियोजनाओं पर चर्चा हुई है, हमें उम्मीद है कि हमें मदद मिलेगी। इन्होंने बिजली से जुड़े हमारे घाटे की भरपाई के लिए, बिजली के रिफॉर्म के लिए मदद देने की बात कही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow