क्या है जियोथर्मल CA Store? जिसके लिए हिमाचल सरकार ने आइसलैंड के साथ किया समझौता

हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी एक अहम हिस्सा है। इसी बागवानी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में CA Store बनाने का ऐलान किया है।

Oct 7, 2024 - 13:02
 14
 क्या है जियोथर्मल CA Store? जिसके लिए हिमाचल सरकार ने आइसलैंड के साथ किया समझौता
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी एक अहम हिस्सा है। इसी बागवानी के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल में CA Store बनाने का ऐलान किया है। साथ ही, ये दुनिया का पहला CA Store होगा जिसे जियोथर्मल तकनीक से तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सुक्खू सरकार ने आइसलैंड के साथ मिलकर एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। 

कृषि भंडारण का एक तरीका है CA Store 

आपको बता दें, ये खास CA Store किन्नौर जिले के टापरी शहर में बनेगा। राज्य में लगभग 234 लाख हेक्टेयर जमीन पर बागवानी की जा रही है, जिससे 5,000 करोड़ रुपये की सालाना आय होती है। इस समय बागवानी में राज्य के करीब 9 लाख लोग रोजगार पा रहे हैं। दरअसल, CA Store यानि Controlled Atmosphere Store, कृषि भंडारण का एक तरीका है। इस स्टोरेज रूम में फल, सब्जियों और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए तापमान, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, और नाइट्रोजन की मात्रा को नियंत्रित किया जाता है। ताकि सभी चीजों की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे। यकीनन इस नई तकनीक से हिमाचल में बागवानी के क्षेत्र में नया बदलाव आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow