Himachal Pradesh : 5 HAS अधिकारियों का हुआ तबादला, CM सुक्खू के नए अतिरिक्त सचिव होंगे डॉ. हरीश गज्जू 

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य के पांच HAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जबकि दो अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

Sep 30, 2024 - 16:22
 20
Himachal Pradesh : 5 HAS अधिकारियों का हुआ तबादला, CM सुक्खू के नए अतिरिक्त सचिव होंगे डॉ. हरीश गज्जू 
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य के पांच HAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जबकि दो अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी साझा की। इस बड़े बदलाव के तहत, अफसर मनोज कुमार को हिमाचल के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम और महिला विकास निगम के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। 

ADM डॉ. हरीश गज्जू को बने सीएम सुक्खू के अतिरिक्त सचिव  

जबकि संजय कुमार को राज्य चुनाव आयोग के ज्वाइंट सेक्रेटरी की कमान सौंपी गई है। साथ ही, कांगड़ा के ADM डॉ. हरीश गज्जू को सीएम सुक्खू का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, विशाल शर्मा को हरोली में SDM के पद पर नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि इन तबादलों में, राजगढ़ SDM कुलवंत सिंह पोतान और बाली चौकी की SDM आर्शियां शर्मा के भी नाम थे, लेकिन इनके ट्रांसफर के आदेश रद्द किए गए हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी राज्य में 29 HAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow