हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा के पुस्तक पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानिए किसे मिलेगा पुरस्कार?

Jul 7, 2024 - 12:37
Jul 7, 2024 - 12:38
 78
हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा के पुस्तक पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानिए किसे मिलेगा पुरस्कार?
हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पंजाबी भाषा के पुस्तक पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानिए किसे मिलेगा पुरस्कार?
Advertisement
Advertisement

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़: 

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा पंजाबी लेखकों को वर्ष 2017 से 2022 तक के लिए सम्मान पुरस्कार और पुस्तक पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा कर दी गई है। शीघ्र ही यह पुरस्कार हरियाणा के मुख्यमंत्री और अकादमी के अध्यक्ष नायब सिंह की ओर से दिए जाएंगे।

2017 के लिए इन्हें मिलेगा पुरस्कार

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष कुलदीप चंद अग्निहोत्री तथा निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल ने बताया कि वर्ष-2017 के लिए सरदार दर्शन सिंह, शाहबाद मारकंडा (कविता वर्ग), डॉ. इंदु गुप्ता, फरीदाबाद (कहानी वर्ग), चरण पुआधी, कैथल (बाल साहित्य वर्ग),  देविन्दर मोहन सिंह, अम्बाला शहर (मिन्नी कहानी वर्ग), डॉ. कुलविंदर सिंह, इस्माईलाबाद (आलोचना वर्ग), निर्मल सिंह नोकवाल, पिंजौर (रचनात्मक लेख वर्ग) की पुस्तकों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

2018 के लिए इनके नाम का हुआ चयन

वर्ष-2018 के लिए संतोख सिंह अम्बालवी, अम्बाला शहर (कविता वर्ग), जसबीर सिंह साहनी, मोहाली (नावल वर्ग), रूपिंदर कौर, कैथल (नाटक वर्ग), तरलोचन मीर, कैथल (आलोचना वर्ग), रघुबीर सिंह बाजवा, सिरसा (रचनात्मक लेख वर्ग) की पुस्तकों का चयन किया गया है। 

2019 के लिए इन्हें मिलेगा पुरस्कार

वर्ष-2019 करमजीत देओल, ऐलनाबाद (कविता वर्ग), केसरा राम, ऐलनाबाद (कहानी वर्ग), डॉ. बलवान औजला, अम्बाला कैंट (नाटक वर्ग के लिए), डॉ. सुरिंदर सिंह, कैथल, (आलोचना वर्ग के लिए),  गुरप्रीत कौर सैनी, हिसार (रचनात्मक लेख वर्ग) की पुस्तकों का चयन किया गया है।

2020-21 के लिए चुने गए नाम

वर्ष-2020 गुरप्रीत कौर, अम्बाला शहर (कविता वर्ग), डॉ. सोनीया, अम्बाला कैंट (आलोचना वर्ग), मीना नवीन, अम्बाला कैंट (अनुवाद वर्ग) की पुस्तकों का चयन किया गया है। 

इसी प्रकार से वर्ष 2021 के लिए अनुपिंदर सिंह अनूप ,पानीपत (कविता वर्ग), डॉ. सरबजीत कौर, कुरूक्षेत्र (आलोचना वर्ग) के लिए चयन किया गया है।

2022 के पुरस्कार के लिए चुने नाम

वर्ष-2022 के लिए नीर, गुरुग्राम (कविता वर्ग), बलविन्दर कौर खुराना, गुरुग्राम (कहानी वर्ग), अनिल कुमार, कैथल (बाल साहित्य वर्ग), डॉ. कुलविंदर सिंह, फतेहाबाद (आलोचना वर्ग) की पुस्तकों का चयन किया गया है। 

पुरस्कार के रुप में मिलेगी इतनी राशि

उन्होंने आगे बताया कि पुस्तक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत पुरस्कृत पुस्तक के लेखक को 31 हज़ार रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है। 

अकादमी द्वारा पुस्तक प्रकाशन सहायता अनुदान योजना (2017-2022) के लिए ‘विरासती हरियाणा’, ‘परछावें’ तथा ‘सुनामी’ पांडुलिपियों का चयन किया गया है। 

अकादमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह ने बताया कि पंजाबी कहानी प्रतियोगिता (वर्ष 2017 - 2022) के लिए 13 कहानीकारों की कहानियों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। 

कहानी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के लिए क्रमश: पाँच हज़ार रुपए, चार हज़ार रुपए तथा तीन हज़ार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow