Haryana : जब से BJP की सरकार आई है तब से किसानों की आय हुई दोगुनी- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
उन्होंने कहा कि राज्य में 24 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया गया है ताकि किसानों को कोई नुकसान ना हो।
करनाल के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय में दो दिवसीय बागवानी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित भी किया।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों की आय दोगुनी से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि देश में जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार आई है तब से किसानों के खातों में सीधे पैसे दिए जा रहे हैं ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके।
वहीं उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते समय एक नीति बनाई थी, जिसका माल... उसी का पैसा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में 24 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया गया है ताकि किसानों को कोई नुकसान ना हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंडियों में अनाज बिकने के 48 घंटे में किसानों के खाते में पैसे डलवा रहे हैं।
What's Your Reaction?