आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार के आखिरी दिन दिग्गज करेंगे प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

Oct 3, 2024 - 12:25
 43
आज थम जाएगा चुनावी शोर, प्रचार के आखिरी दिन दिग्गज करेंगे प्रचार
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 6 बजे के बाद राजनीतिक दल या उम्मीदवार रैली, जनसभा, रोड शो और बैठक नहीं कर सकेंगे। लाउडस्पीकर से प्रचार करना भी बैन होगा. उम्मीदवार डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील कर सकेंगे।

जाना होगा विधानसभा से बाहर

चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों और दूसरे राज्यों के कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश से बाहर जाना होगा। इसे देखते हुए सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 2 दिन यानी 4 और 5 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतदान पार्टियां 4 अक्टूबर को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे मतदान दल के काम में अगर कोई असामाजिक तत्व या राजनीतिक पार्टियां दखल डालती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow