Haryana Election : 56 साल बाद इस सीट से हाथ धो बैठा भजनलाल का परिवार, आपस में चुनाव लड़कर हारे देवीलाल के तीन लाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। 56 साल से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ कहे जाने वाली आदमपुर सीट से उनके परिवार को हार का सामना करना पड़ा।

Oct 9, 2024 - 12:00
 45
Haryana Election : 56 साल बाद इस सीट से हाथ धो बैठा भजनलाल का परिवार, आपस में चुनाव लड़कर हारे देवीलाल के तीन लाल
Advertisement
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। 56 साल से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ कहे जाने वाली आदमपुर सीट से उनके परिवार को हार का सामना करना पड़ा। भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई, जिन्होंने आदमपुर से भाजपा का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन इस सीट पर नहीं जीत पाए। आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी चंदर प्रकाश ने जीत दर्ज की। भजनलाल के छोटे बेटे चंद्रमोहन ने पंचकुला विधानसभा सीट से जीत हासिल की। 

ताऊ के लालों को भी मिली शिकस्त 

वहीं, ताऊ देवीलाल के परिवार के सदस्य भी आपसी टकराव के चलते, अलग अलग पार्टियों से एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में थे। जहां एक ओर, डबवाली से आदित्य चौटाला ने जेजेपी से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह चौटाला को हराया। वहीं दूसरी ओर, रानियां विधानसभा सीट पर अर्जुन चौटाला ने कब्जा किया। साथ ही,  देवीलाल के पोते अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला, दोनों ही अलग-अलग सीटों से चुनावी मैदान में थे, लेकिन दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा। बंसीलाल की परंपरागत सीट तोशाम पर भी विरासत की जंग जारी रही और भाजपा की श्रुति चौधरी ने अपने चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को 14,311 वोटों से करारी शिकस्त दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow