मोगा पुलिस ने बड़ी वारदात को किया नाकाम,  छह पिस्टल, सात मैगजीन के साथ चार बदमाश गिरफ्तार 

पंजाब की मोगा पुलिस ने एक बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Aug 12, 2024 - 16:52
 33
मोगा पुलिस ने बड़ी वारदात को किया नाकाम,  छह पिस्टल, सात मैगजीन के साथ चार बदमाश गिरफ्तार 
मोगा पुलिस ने बड़ी वारदात को किया नाकाम,  छह पिस्टल, सात मैगजीन के साथ चार बदमाश गिरफ्तार 

पंजाब की मोगा पुलिस ने एक बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मोगा पुलिस ने गांव खुखराना दाना मंडी से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। 

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

आरोपियों से छह पिस्टल, सात मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस मिले हैं। चारों एक मारुति कार में सवार थे। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया है। आरोपियों में दो मोगा जिला के रहने वाले और दो अन्य फिरोजपुर जिला के रहने वाले हैं। मोगा पुलिस एसएसपी अंकुर गुप्ता के बताया कि पुलिस आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। मोगा के गांव खुखराना दाना मंडी में एक मारुति कार में सवार चार लोग हैं जो की किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वहां आए हुए हैं। इनके पास भारी मात्रा में असलहा भी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow