चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का जगह जगह हो रहा स्वागत 

Jul 11, 2024 - 13:18
 22
चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का जगह जगह हो रहा स्वागत 
चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का जगह जगह हो रहा स्वागत 

कुरुक्षेत्र: 

हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय जी टी रोड़ पर जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। 

हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय कुरुक्षेत्र के कस्बा शाहाबाद एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रवेश द्वार पीपली में रुके। 

यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक पवन सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ व फूल मालाओं से स्वागत किया। 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने का दावा किया। 

हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जो जिम्मेवारी मिली है, उससे वे हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे। 

कार्यकर्ताओं के बल पर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो 10 साल से सरकार चल रही है और हरियाणा में भी मुख्य मंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है जो जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है उसके दम पर उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow