हरियाणा में BJP को लगा एक और झटका, SC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी गई है। वहीं, लिस्ट आने के बाद से ही बीजेपी के खेमें में भगदड़ सी मची हुई है।

Sep 9, 2024 - 14:16
 27
हरियाणा में BJP को लगा एक और झटका, SC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी गई है। वहीं, लिस्ट आने के बाद से ही बीजेपी के खेमें में भगदड़ सी मची हुई है। कई नेता और पूर्व एमएलए पार्टी का छोड़कर चले गए हैं। इसी कड़ी में अब भाजपा के एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई ने पार्टी छोड़ दी है। 

माना जा रहा है कि सूरजमल टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं, अब वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने कलानौर विधानसभा से भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी ठोकी थी। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट देने की बजाय रेनू डाबला को टिकट दे दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow