हरियाणा: देवीलाल स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया आयोजन, 300 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हरियाणा में सोहना के देवीलाल स्टेडियम में खेल महाकुंभ तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तो वहीं प्रतियोगिता में करीब 21 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Aug 3, 2024 - 16:26
 22
हरियाणा: देवीलाल स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया आयोजन, 300 खिलाड़ियों ने लिया भाग

हरियाणा में सोहना के देवीलाल स्टेडियम में खेल महाकुंभ तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तो वहीं प्रतियोगिता में करीब 21 जिलों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों में से 36 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा, जिन्हें नेशनल खेलों के लिए भेजा जाएगा।

तीरंदाजी के दो इवेंट का किया गया आयोजन

कोच भगवत ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में तीरंदाजी के दो इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें एक रिकवर दूसरा कंपाउंड राउंड था। जिसमें रिकवर में 70 मीटर की दूरी या कंपाउंड में 50 मीटर की दूरी से निशाना आयोजित राज्य स्तरीय महाकुंभ में खिलाड़ी खेलों में पदक के लिए भिड़ंत करते हुए दिखाई दिए। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन दोनों वर्गों पुरूष और महिला में 23 खेलों के लिए किया जाएगा इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, साइकलिंग, क्याइंग एवं क्नोईग, फैंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हॉकी, क्रिकेट, जूडो, कबड्डी, राईंग, टेनिस, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल-टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और ताइक्वांडो खेल शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow