लोगों की सबसे भरोसेमंद सवारी बनी HRTC की बसें, बेंगलुरु में मिला पीपल चॉइस अवार्ड

HRTC यानि हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लोगों की पसंदीदा सवारी बन गई है। और इसके लिए HRTC को सम्मानित भी किया गया है।

Aug 31, 2024 - 13:07
 10
लोगों की सबसे भरोसेमंद सवारी बनी HRTC की बसें, बेंगलुरु में मिला पीपल चॉइस अवार्ड

HRTC यानि हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लोगों की पसंदीदा सवारी बन गई है। और इसके लिए HRTC को सम्मानित भी किया गया है। आपको बता दें कि HRTC को हिमाचल प्रदेश की लाइफ लाइन माना जाता है। क्योंकि HRTC हजारों रूटों पर सेवाएं देती है। और प्रदेश के हर कोने के लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाती है। 

HRTC बनी लोगों की पहली पंसद 

हिमाचल से बाहर के कई राज्य जैसे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान आदि तक HRTC की बसें अपनी सेवाएं देती हैं। HRTC कुल 3700 रूटों पर सेवाएं देती है। HRTC अपना 50वां वर्ष मना रहा है। मौजूदा समय में HRTC के बेड़े में 3142 बसें है, जो हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए काफी बड़ी संख्या है। HRTC को सबसे भरोसेमंद सवारी माना जाता है। इसके लिए HRTC को पीपल चॉइस अवार्ड से नवाजा गया है। दरअसल बेंगलुरु में  प्रवास 4.0 कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। अवॉर्ड से पहले ऑनलाइन वोटिंग करवाई गई थी। जिसमें लोगों ने HRTC को सबसे ज्यादा पसंद किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow