गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिनों की फरलो, जेल से आया बाहर 

हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 21 दिन की फरोल पर जेल से बाहर आ गया है।

Aug 13, 2024 - 09:45
 46
गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिनों की फरलो, जेल से आया बाहर 

हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 21 दिन की फरोल पर जेल से बाहर आ गया है। आज यानी मंगलवार सुबह गुरमीत राम रहीम को लगभग 6:30 बजे पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया। 

2022 में मिली थी पहली  फरलो

बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है। गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की फरलो 17 जून 2022 को मिली थी। उस दौरान भी वह बरनावा आश्रम में रहा था। वहीं, इस बार भी वह  फरलो बरवाना आश्रम में ही काट सकता है। माना जा रहा है कि वह 15 अगस्त को अपना जन्मदिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अनुयायियों के साथ मना सकता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow