Wednesday, March 4, 2026
Home Current News पटना के अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हुई...

पटना के अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हुई हत्या 

Advertisement

पटना के नीजि अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर हत्या कर दी, पांच अपराधी अस्पताल के ICU में घुसे और वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बता दें कि चंदन मिश्रा जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल आया था, सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 अपराधी बड़े आराम से चंदन मिश्रा के वॉर्ड तक आते हैं और कमरे के बाहर एक-एक कर अपनी पिस्टल निकालते हैं फिर कमरे में दाखिल होकर वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तीस सेकेंड में बाहर निकलकर वहां से फरार हो जाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाशी की जा रही है।