Wednesday, March 4, 2026
Home Current News दिल्ली में बाढ़ का खतरा ! हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक...

दिल्ली में बाढ़ का खतरा ! हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी

Advertisement

पहाड़ोंं पर पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदियां उफान पर है, हरियाणा के यमुनानगर में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रविवार को हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है जो कि कल तक दिल्ली पहुंच जाएगा, जिस कारण दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने की आशंका है जिसके बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से यमुना की तरफ जाने वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी है किसी को भी यमुना के पास जाने नहीं दिया जा रहा है।