यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत,  12 यात्री घायल 

यूपी के अमेठी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Jul 9, 2024 - 10:32
Jul 9, 2024 - 13:54
 22
यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत,  12 यात्री घायल 
यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत,  12 यात्री घायल 

यूपी के अमेठी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 लोग घायल भी हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

दिल्ली से सिवान जा रही थी बस 

जानकारी के अनुसार करीब 50 लोग बस में सवार होकर दिल्ली से सीवान जा रहे थे। वहीं, इसी बीच देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पटल गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। लेकिन तब तक पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow