हरियाणा में मतदान से पहले किसानों का अल्टीमेटम,  रेल ट्रैक जाम करने की दी चेतावनी

पिपली में हुई महापंचायत में किसान नेताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए 3 अक्टूबर को हरियाणा में दो घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी है।

Sep 24, 2024 - 16:16
 9
हरियाणा में मतदान से पहले किसानों का अल्टीमेटम,  रेल ट्रैक जाम करने की दी चेतावनी

हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच किसानों ने एक बार फिर से सरकार को अल्टीमेटम दिया है। पिपली में हुई महापंचायत में किसान नेताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए 3 अक्टूबर को हरियाणा में दो घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के अध्यक्ष श्रवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए। किसान इसका बदला जरूर लेगा।

सरकार ने किए किसानों पर अत्याचार - पंधेर 

श्रवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों द्वारा मांगों को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए। किसान इसका बदला जरूर लेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को सचेत किया कि किसान भविष्य में एक होकर मजबूत लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी पर गारंटी कानून, किसानों का कर्जा और किसानों को इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चले आंदोलन को 223 दिन हो गए हैं। मोर्चे ने निर्णय लिया था कि प्रदेश के चुनाव होने से पहले दो बड़ी किसान महापंचायत की जाएगी। एक पंचायत पहले हो चुकी है और दूसरी पिपली अनाजमंडी में हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow