हरियाणा में अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार  

हरियाणा में अवैध खनन के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Jul 20, 2024 - 10:52
 32
हरियाणा में अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार  
हरियाणा में अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार  
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में अवैध खनन के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो  पंवार पर अवैध खनन करवाने का आरोप है। ईडी उन्हें पूछताछ के लिए अंबाला ऑफिस लेकर गई है।  

इसी मामले में हुई थी छापेमारी 

बता दें कि अवैध खनन मामले में ही ईडी ने इसी साल जनवरी में हरियाणा, चंडीगढ़ में करीब 20 जगह रेड की थी। आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे गए थे। ईडी की इस रेड में कई अहम दस्तावेज मिले थे। जिसके बाद अब यह कार्रवाई की गई है। इसी मामले में पहले ईडी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow